डॉ YS परमार महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम विवादों में, NSUI ने कॉलेज प्रशासन व BJP पर लगाए गंभीर आरोप

    0
    217

    नाहन : नाहन के डॉ वाई एस परमार महाविद्यालय में हाल ही में ABVP द्वारा आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम विवादों में है । कार्यक्रम को जिला NSUI  ने राजनीतिक करार देते हुए आरोप लगाया है कि उक्त कार्यक्रम बिना किसी अनुमति से कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया और कक्षाएं खाली करवा कर यहां राजनीतिक भाषण दिए गए जो शिक्षा के मंदिर में सालासर गलत है । मामले को लेकर एनएसयूआई ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

    नाहन में मीडिया से रूबरू हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहां की कॉलेज परिसर में ABVP द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में भाजपा सांसद सुरेश कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी । उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ ABVP का सांस्कृतिक कार्यक्रम राजनीति से प्रेरित था । उन्होंने कालेज प्रधानाचार्य पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानाचार्य को भाजपा प्रचारक ना बनाकर कॉलेज में छात्रों की शिक्षा व व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए । उन्होंने कहा कि कॉलेज की कक्षाएं खाली करवा कर यहां भाजपा नेताओं द्वारा राजनीति से प्रेरित भाषण दिए गए। ऐसे आज तक कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए।  उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायत की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here