नाहन: स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत अंग्रेजी विषय पर कार्यशाला, 58 शिक्षक ले रहे हिस्सा

    0
    143

    नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में स्टार प्रोजेक्ट के तहत शिक्षकों के लिए अंग्रेजी विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। आज इस पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस कार्यशाला में जिला के 58 शिक्षकों ने अंग्रेजी विषय पर बारीकियां सीखी।

    मीडिया से बात करते हुए प्रोग्राम मैनेजर यश अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यशाला का मकसद स्कूली बच्चों में अंग्रेजी विषय पर बच्चों की अंग्रेजी  विषय मे  सुनने, पढ़ने और लिखने की क्षमता को विकसित कर सके।उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नौकरी पेशा करने के लिए अंग्रेजी भाषा की जरूरत देखी जा रही है।उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा में एक नवाचार लाने की कोशिश की जा रही है और उम्मीद है कि यह शिक्षक स्कूलों में जाकर इस उद्देश्यों को पूरा करेंगे और बच्चों की अंग्रेजी भाषा के प्रति और रुचि बढ़ेगी।

    उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि अंग्रेजी भाषा में निजी स्कूलों के बच्चे दक्ष रहते हैं जबकि सरकारी स्कूल के बच्चों में इसकी कमी देखी जाती है जिसे देखते हुए  अब इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि खेल-खेल में अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी भाषा में भी निपुण बनाया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here