वामन द्वादशी मेले पर नाहन में निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक बोले आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा मेले का स्वरूप

    0
    259

      नाहन : वामन द्वादशी मेले पर ऐतिहासिक शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी द्वारा देवपालियों किया का स्वागत किया गया।

    नाहन में वामन द्वादशी मेले पर परंपरा के अनुसार शहर के प्राचीन मंदिरों से देवपालकियाँ  निकलती है जो  जगन्नाथ मंदिर परिसर में इकट्ठा होती है और इसके बाद सभी पालकिया एक साथ परिक्रमा करते हुए शहर के ऐतिहासिक पक्का तालाब परिसर में इकट्ठा हो जाती है जहां सभी लोग एक साथ सभी देवताओं के दर्शन कर पाते है।

    मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने वामन द्वादशी में मेले की शहर वासियों  को बधाइयां दी और कहा कि आज के शुभ अवसर पर शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना करते हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस मेले के स्वरूप को और बढ़ाया जाएगा ऐसी वह कामना करते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here