नाहन : सिरमौर जिला में देर रात से भारी बारिश का क्रम लगातार जारी है जिला की अधिकतर इलाकों में मूसलाधार बारिश से लोगों की परेशानियां एक बार फिर से बढ़ने लगी है। भारी बारिश के चलते गिरी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गिरी जटोंन डैम के सभी 4 गेट खोल दिए गए हैं जिसके बाद मैदानी इलाकों के लिए बाढ़ व भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। नाहन शहर में सेंट्रल जेल के समीप भारी भूस्खलन हुआ है यहां भूस्खलन की चपेट में दो गाड़ियां भी आई है।
वही नाहन विधानसभा क्षेत्र के सतीवाला में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यहां कुछ मकानों को खतरा पैदा हो गया है लोगों का कहना है कि जहां उनकी कोई सुनने वाला नहीं है लोगों ने बताया कि उनके मकानों के चारों तरफ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और उनके लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है।


