रेणुका की देवना पँचायत के डिपो होल्डर पर लगे मनमानी के आरोप, 134 परिवार नही ले रहे है राशन

    0
    401

    नाहन : रेणुका विधानसभा क्षेत्र की देवना पंचायत के लोग डिपो संचालक की मनमानी से परेशान है। पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला मुख्यालय नाहन पहुंचा और डिपो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी को मांग पत्र सौंपा।

    लोगों का आरोप है कि डिपो संचालक द्वारा मनमानी तरीके से डिपो का संचालन किया जा रहा है जिसका खामियाजा पंचायत के लोगों को भुगतना पड़ रहा है संचालक की मनमानी से तंग आकर पंचायत के करीब 134 लोग पिछले 3 महीने से राशन नहीं ले रहे है।

    आरोप है कि डिपो संचालक द्वारा सरकारी राशन का गबन किया जाता है और यह सिलसिला पिछले लंबे समय से चला रहा है। शिकायत करने पहुंचे लोगों ने बताया कि डिपो संचालक द्वारा सरकारी दुकान में उनके फिंगरप्रिंट लगवाए जाते हैं मगर राशन नहीं दिया जाता हैस्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि कई बार इस बारे में संबंधित विभाग को शिकायतें सौंपी गई है मगर कोई कार्रवाई डिपो संचालक के खिलाफ नहीं होती है।

    लोगों ने यहां डिपो संचालक और विभागीय कर्मियों पर मिली भक्ति के भी आरोप लगाए हैं वही साफ शब्दों में लोगों ने कहा है कि यदि डीसी सिरमौर को शिकायत के बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो उन्हें मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here