खंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में छोगटाली स्कूल की कनिका और आरुषि ने जीता 5000 का प्रथम पुरस्कार 

    0
    288

    नाहन : जिला सिरमौर के राजगढ़ खंड के दूरदराज क्षेत्र का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली  दिन प्रतिदिन सफलता के नये आयाम छू रहा है । दसवीं  व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन के बाद आज राजगढ़ में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित खंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में इस विद्यालय की छात्राओं कनिका व आरुशी  ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹5000 का नगद पुरस्कार जीता ।  अब यह जोड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

    गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सभी खंडों में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में  खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 8 वरिष्ठ व उच्च विद्यालय  की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छोग टाली  विद्यालय ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग ने द्वितीय व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़  ने तृतीय  स्थान प्राप्त किया।

    इस अवसर पर जिला प्रबंधक राजीव अरोड़ा ने अध्यक्षीय भूमिका अदा की । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के  कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने दोनो प्रतिभागी छात्राओ तथा इस टीम  के प्रशिक्षक   व विद्यालय के प्रशिक्षित गणित शिक्षक सुरेश ठाकुर को हार्दिक बधाई दी। ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here