Tuesday, January 14, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

स्मृति ईरानी बोली बिंदल भी जीतेंगे और भाजपा की सरकार भी बनेगी

नाहन : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज नाहन में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया उन्होंने यहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता व नाहन से उम्मीदवार डॉ राजीव बिंदल के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित इस रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अपने संबोधन में स्मृति ईरानी ने दावा किया कि नाहन में जहां एक बार फिर से बीजेपी के उम्मीदवार डॉ राजीव बिंदल भारी बहुमत से जीतने वाले हैं वहीं हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सत्ता पर काबिज होने वाली है। उन्होंने कहा कि कमल का बटन विकास और प्रगति का प्रतीक है ऐसे में लोग 12 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन कमल का बटन दबाकर भाजपा को समर्थन करें ताकि देश और प्रदेश में जो विकास की गाथा भाजपा लिख रही है और लगातार जारी है।

कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व पाप का घड़ा लेकर देश में घूम रहा है और इस यात्रा में ऐसे लोग कांग्रेस के साथ हैं जिन्होंने हमेशा देश विरोधी काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles