पांवटा साहिब में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार 

    0
    184

    पांवटा साहिब :  पुलिस ने एक बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं, जिनमें से 7 मोटरसाइकिल चोरी के विभिन्न मामलों में वांछित है, जबकि 13 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट पाए गए हैं। पुलिस इन्हें वेरीफाई करने में लगी हुई है। वही पुलिस ने गैंग के 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी कई और खुलासे होने की भी संभावना है। 

            जानकारी के मुताबिक ये बाइक चोर गैंग पिछले 2 महीने से सक्रिय था। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा पिछले 3 दिन से शहर व आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चैकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अशोक चौहान के नेतृत्व में बनी तीन पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 20 मोटरसाइकिल बरामद किए है। 

                कुछ दिनों पहले पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रिंस पुत्र विक्की पर पहले भी बाइक चोरी के तीन मामले दर्ज है। आरोपी माजरा का रहने वाला है। 

          उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को 2 तारीख तक पुलिस रिमांड में  शामिल किया गया है। इस दौरान इनसे पूछताछ की जाएगी। फ़िलहाल ये बताना मुश्किल है कि गैंग में और कितने लोग शामिल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here