पांवटा साहिब : बुजुर्ग ने बाता नदी में छलांग लगाकर दी जान

    0
    225

    पांवटा साहिब : उपमंडल में 68 वर्षीय व्यक्ति ने बाता नदी में छलांग लगाकर कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दुर्गा दास निवासी पुरूवाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय दुर्गा दास निवास पुरूवाला कि अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद दुर्गा दास ने गुस्से में आकर मेनकाइड़ फैक्ट्री के नजदीक बाता नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को नदी में छलांग कलाते देख इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च अभियान चलाया कुछ दूरी पर पुलिस ने व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here