देश में की जा रही लोकतंत्र की हत्या – आईएन मेहता

    0
    231

    नाहन : हिमाचल कांग्रेस के लीगल सेल के राज्य समन्वयक आईएन मेहता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ की जा रही ED की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए है साथ केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए हैं। मीडिया से बात करते हुए आईएन मेहता ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करते हुए केंद्र सरकार द्वारा तानाशाही तरीके से केंद्रीय जांच एजेंसियों व संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बेवजह ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है यह मामला साल 2015 में सामने आया था और जांच के बाद इस मामले को बंद किया गया था मगर अब सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते इस पर कार्रवाई कर रही है जो बेहद निंदनीय है। कांग्रेस नेता का कहना है कि चुनाव की नजदीकियों के साथ ही केंद्र द्वारा जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को जांच एजेंसियों के जरिए परेशान करने की कोशिश की जाती है।

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अग्निपथ योजना युवाओं के हित में नहीं है और यही कारण है कि देश के अधिकतर राज्यों में इसका विरोध किया जा रहा है आई एन मेहता ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर अगर सरकार द्वारा झूठे केस दर्ज किए जाते हैं तो कांग्रेस लीगल सेल उनकी कानूनी लड़ाई लड़ेगा। एक सवाल के जबाब में कांग्रेस नेताआई एन मेहता ने यह भी कहा कि OPS की बहाली को लेकर कांग्रेस पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है कि यदि हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में आती है तो पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा और ओपीएस का मुद्दा कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी शामिल है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here