Saturday, May 30, 2026
No menu items!
Home Blog Page 1805

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी

0

शिमला- राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसम्बर, 2020, 1 व 2 जनवरी, 2021 को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल 4 जनवरी, 2021 को संबंधित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रातः 10 बजे के उपरांत करेंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रत्याशी 6 जनवरी, 2021 को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 6 जनवरी, 2021 को ही नामांकन पत्रों की वापिसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। यह चुनाव स्वतंत्र चुनाव चिन्ह के आधार पर होगा तथा किसी भी उम्मीदवार को उनकी पसंद का चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया जाएगा। मतदान तीन चरणों में 17 जनवरी, 19 जनवरी तथा 21 जनवरी, 2021 को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक करवाया जाएगा।

प्रधान, उप प्रधान एवं पंचायत सदस्य के पद की मतगणना, मतदान के तुरंत पश्चात पंचायत मुख्यालय पर तथा सदस्य पंचायत समिति एवं जिला परिषद की मतगणना 22 जनवरी, 2021 को खंड मुख्यालय पर की जाएगी।

इस अधिसूचना के साथ ही प्रदेश के उन क्षेत्रों में जहां निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है, में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत के समस्त वार्डों के लिए मतदान सूचियां तैयार कर ली गई है। वर्तमान में प्रदेश में इन संस्थानों के निर्वाचन हेतु कुल 5433168 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें से 2698709 महिला मतदाता और 2734459 पुरूष मतदाता हैं।उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, तो वह 23 दिसम्बर, 2020 तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त को प्रपत्र-2 पर दोहरी प्रति में मात्र दो रुपये का शुल्क अदा कर प्रस्तुत कर सकता है।

ऊर्जा मंत्री ने 2 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाले स्कूल भवनों का किया शिलान्यास

0

नाहन – वर्तमान सरकार प्रदेश में गुणवता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने व विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आधार भूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह बात ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से पांवटा विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले विभिन्न स्कूलों के भवन व प्रयोगशाला निर्माण कार्यक्रम की आधारशिला रखते हुए कही।ऊर्जा मंत्री ने ग्राम पंचायत पुरूवाला में 1 करोड 15 लाख रूपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरूवाला में विज्ञान प्रयोगशाला भवन के निर्माण की आधारशिला रखी। इसके उपरान्त उन्होंने ग्राम पंचायत निहालगढ़ में 56 लाख 38 हजार की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त भवनों का शिलान्यास किया। इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत गोरखुवाला  में 38 लाख 18 हजार की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोरखुवाला के अतिरिक्त भवनों की नीव रखी।इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल व भवनों के निर्माण कार्यों को समय पर गुणवता का ध्यान रखते हुए पूरा किया जाए।

सीएम ने पीएम को दिया पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता

0

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की और उन्हें वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 2021 को हिमाचल अपना 50वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाएगा। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को सरकार के सफलतापूर्वक तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने और 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने दोनों में से एक कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होने और भविष्य में राज्य को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने पीएम का तीन वर्षों के दौरान विशेषकर महत्वाकांक्षी परियोजना अटल टनल के सफल क्रियान्वयन के लिए सहयोग देने पर आभार जताया। जयराम ने केंद्र के लगातार सहयोग के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार जताया। 

पीएम को शिमला जिले में 1796 करोड़ से निर्मित 111 मेगावाट की सावड़ा-कुड्डू परियोजना का लोकार्पण करने के लिए आमंत्रित किया।उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से 2497 करोड़ के संयुक्त निवेश के साथ 210 मेगावाट लूहरी स्टेज-1 और 66 मेगावाट धौला सिद्ध परियोजना आधारशिला के लिए तैयार है। उन्होंने 233.32 मिलियन यूएस डॉलर की एडीबी वित्त पोषित पर्यटन अधोसंरचना विकास परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट नागचला की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया और विभिन्न स्वीकृतियां शीघ्र देने का आग्रह किया। राज्य में बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्थापना का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पिछले तीन वर्ष के दौरान प्रदेश की प्रगति के बारे में अवगत करवाया। राज्य में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की स्थिति पर जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डॉ. आरएन बत्ता भी उपस्थित थे।

हिमाचल में 10 निरोग क्लीनिक होंगे स्थापित

0

शिमला : हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 10 निरोग क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम को पहले चरण में देश के 100 जिलों में आरंभ किया था, जिसमें प्रदेश के तीन जिले किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति शामिल थे। अब यह कार्यक्रम प्रदेश के अन्य जिलों में भी आरंभ किया जा रहा है। इनमें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, जोनल अस्पताल धर्मशाला, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, जोनल अस्पताल मंडी, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, सिविल अस्पताल रामपुर, सिविल अस्पताल पालमपुर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब शामिल हैं। 

 इन निरोग क्लीनिकों में फिक्स डे ओपीडी शेडयूल के अनुसार विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी। सोमवार को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मंगलवार को कैंसर स्क्रीनिंग (मुंह, स्तन व ग्रीवा), बुधवार को कीमोथेरेपी और कैंसर देखभाल, गुरुवार को उच्च रक्तचाप व मधुमेह, शुक्रवार को पॉलीएटिव केयर और शनिवार को  सीओपीडी होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से हर संस्थान के दो चिकित्सा अधिकारियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य में मुख्यमंत्री निरोग योजना के तहत 18 वर्ष तक के सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का बीड़ा उठाया है, जिसके अंतर्गत अब तक आशा कार्यकर्ताओं ने 21.65 लाख लोगों का जोखिम मूल्यांकन किया है और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 6.87 लाख लोगों की गैर संक्रमण रोगों के लिए स्वास्थ्य जांच की है। साथ ही विभिन्न बीमारियों पर ई हेल्थ साफ्टवेयर के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

हिमालय सीरो के बाद अब लाहौल घाटी में दिखा दुर्लभ कस्तुरी मृग

0

काजा (स्पीति) : लाहौल स्पीति के काजा में दुलर्भ प्रजाति हिमालय सीरो के दिखने के बाद अब यहां कस्तुरी मृग देखा गया है I स्थानीय गांव रशेल के फोटोग्राफर इंद्रजीत ने इस कस्तुरी मृग को अपने कैमरे में कैद किया है I दो दिन पहले कैमरे में कैद करने के बाद इंद्रजीत ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है I सर्दियों में लाहौल और स्पीति जिले में बीते कुछ साल से यह मस्क डियर देखे जा रहे हैं I साल 2012 में स्थानीय महिलाओं मंडलों की वजह से इनकी संख्या में इजाफा हुआ है, क्योंकि कस्तुरी मृग के मारने और शिकार करने पर जुर्माना और बैन लगाया गया था I लोगों की जागरूकता की वजह से स्पीति घाटी में आईबैक्स जैसी दुलर्भ प्रजातियों के सरंक्षण में भी मदद मिल रही है I

क्या बोला वन विभाग
केलांग डीवीजन के फोरेस्ट अफसर दिनशे शर्मा ने कहा कि इंद्रजीत नाम के शख्स ने कस्तुरी मृग को देखा और कैमरे में कैद किया है I वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कोई भी ऐसी दुलर्भ प्रजातियों की जानकारी सांझा नहीं कर सकता है, क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा रहता है I सर्दियों में शिकारी अक्सर जानवरों का शिकार करते हैं I

शिमला : फीका रहेगा क्रिसमस और न्यू ईयर का सेलिब्रेशन

0

शिमला. हिमाचल प्रदेश में इस साल टूरिस्ट स्थलों पर क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न फीका रहेगा I कोरोना के चलते सख्ती और नाइट कर्फ्यू की वजह से रात को सेलिब्रेशन नहीं हो पाएगी I इसके विरोध में अब शिमला होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने कोरोना काल मे सरकार पर पर्यटन विरोधी निर्णय लेने का आरोप लगाया है I

एसोसिएशन ने कहा कि रविवार को शिमला के बाजार को बंद रखने व रात्रि कर्फ्यू जैसे निर्णय तर्कसंगत नहीं हैं I होटल एसोसिएशन ने सरकार के निर्णय को अव्यवहारिक बताया है और कहा कि इन फैसलों से होटल कारोबार को करोड़ों का नुकसान हुआ है और शिमला में होटल बंद होने की कगार पर है I

क्यों लगाया आरोप
होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि कोरोना काल मेंं होटल इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है, आज जब पर्यटक छुटियों में हिमाचल का रुख कर रहे हैं तो सरकार ने शिमला में रविवार को सभी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया, जिससे होटल इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो रहा है I वहीं, माल रोड पर पर्यटकों के चालान किए जा रहे हैं I ऐसा लगता है कि प्रशासन के लिए माल रोड महामारी का केंद्र है I नए साल और क्रिसमस के मौके पर रात्रि कर्फ्यू जैसे निर्णय सही नहीं हैं I आज तक पर्यटकों व होटल कारोबारी कर्मचारी कोरोना से कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं है I प्रदेश में संक्रमण नेताओं की रैलियों और शादियों से फैला है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है I उन्हें अगर राहत नहीं दी गई तो शीघ्र ही होटल बंद करने पड़ेंगे I

हिमाचल : पंचायत सचिवों के 239 पदों पर होगी भर्ती

0

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में पंचायत सचिवों के 239 पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है I इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं I हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 239 पंचायत सचिव पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा I इसके के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं I

इन पदों को यूनिवर्सिटी (Himachal Pradesh University) की वेबसाइट पर विज्ञापित किया गया है I आवेदन के लिए 18 दिसंबर को पोर्टल पर लिंक ओपन होगा I

ये है आवेदन की अंतिम तिथि
यूनिवर्सिटी के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है I यूनिवर्सिटी केवल भर्ती की छंटनी परीक्षा करवाएगा I परिणाम आने के बाद आगे की कार्रवाई और प्रक्रिया स्वयं विभाग करेगा I

मुख्यमंत्री ने पच्छाद के बाग पशोग में शी हाट केन्द्र का शुभारम्भ किया

0

नाहन – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीरवार को शिमला से वर्चुअली सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाग पशोग गांव में 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित  ‘शी हाट’ केन्द्र का लोकार्पण किया। इस केन्द्र में ग्रामीण हाट, स्थानीय दुकान, रेस्तरां, अतिथि कक्ष, कौशल विकास केन्द्र और वे साइट एमेनिटीस उपलब्ध हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना 25 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा चलायी जा रही है, ताकि वे पारंपरिक, प्राकृतिक, जैविक उत्पाद बेचकर स्वयं को स्वरोजगार के लिए सशक्त बना सकें और पहाड़ी भोजन भी परोसें तथा आगंतुकों होम स्टे की सुविधा प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरे देश में महिलाओं के लिए और महिलाओं द्वारा सभी को सेवाएं प्रदान करने की अनूठी परियोजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शी हॉट में दो कमरों वाला अतिथि गृह, सौर ऊर्जा संयंत्र, वर्षा जल संग्रहण प्रणाली और अपशिष्ट कंपोस्टिंग, एक्यूप्रेशर ट्रैक और वायु शुद्ध करने वाले संयंत्र भी हैं। उन्होंने कहा कि इस शी हॉट में महिलाओं को अपने घरों से आने-जाने के लिए ई-वाहन की सुविधा भी है, इसका उपयोग प्राकृतिक झरने के पानी को लाने के लिए भी किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि शी हाट में महिलाएं तीन शिफ्टों में काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के प्रयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि इससे प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल राज्य की संस्कृति, खान-पान और परंपरा की झलक मिलेगी, बल्कि महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र के लोगों ने उप-चुनावों में अपना पूरा समर्थन दिया और भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने राज्य के लोगों से पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में ईमानदार, मेहनती और समर्पित उम्मीदवारों का चुनाव करने का आग्रह किया, ताकि विकास की गति को ग्रास रूट स्तर पर बढ़ावा मिले।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि ‘शी हाट’ महिला सशक्तीकरण और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई एक अभिनव योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य की भाजपा सरकार ही है जिसने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए  50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया।
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि  शी हाट ग्रामीण महिलाओं को आजीविका अर्जित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल में पच्छाद क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, सचिव ग्रामीण विकास संदीप भटनागर, इस आयोजन में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उनके प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा उपस्थित थे। कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी और अन्य अधिकारी बाग पशोग में उपस्थित थे।
                   

पूर्व सीएम वीरभद्र बोले, सलाह ने दे सीएम जयराम ठाकुर,बखूबी जानता हूँ अपनी जिम्मेदारिया

0

विकास के नाम पर प्रदेशवासियों को गुमराह करने का न करे प्रयास – वीरभद्र सिंह

शिमला – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वीरभद्र सिंह अर्की के विधायक होने के नाते अपनी जिम्मेदारी नही निभा रहें है।उन्होंने कहा है कि तीन सालों के बाद आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अर्की व जिला सोलन की याद आई है।उन्होंने कहा है कि अर्की क्षेत्र का विधायक होने से वह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी जानते है।मुख्यमंत्री उन्हें न सिखाए की एक जन प्रतिनिधि के अपने क्षेत्र के प्रति क्या कर्तव्य होते है।उन्होंने कहा है कि उन्हें प्रदेश के लोगों ने विगत 60 वर्षों से देश व प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया है इसलिए जयराम न सिखाएं की उन्हें क्या करना है। वीरभद्र सिंह ने कहा की जयराम प्रदेश का विकास करने में पूरी तरह असफल साबित हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को  प्रदेश की समस्याओं को दूर करने की ओर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए न कि अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का कोई प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने प्रदेश में जितनी भी योजनाओं के शिलान्यास किये,उन सब का पूरा बजट प्रावधान किया गया था।उन्होंने कहा कि आज जितनी भी योजनाओं के उन्होंने उदघाटन किये है वह सब उनके कार्यकाल की शुरू की गई योजनाएं थी।मुख्यमंत्री का यह आरोप की इन योजनाओं के लिए समुचित बजट प्रावधान नही था सरासर गलत व झूठा है।उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वह सावित करें कि किस योजना को बगैर बजट प्रावधान शिलान्यास किया गया था।वीरभद्र सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री विकास के नाम पर प्रदेशवासियों को गुमराह करने का प्रयास न करें।उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अनाप शनाप बयानबाजी के प्रति चेताया है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले नगर परिषद एवं नगर निकायों चुनाव के लिए पार्टी तैयार

0

शिमला- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की आने वाले नगर परिषद एवं नगर निकायों के चुनाव के लिए भाजपा का कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयार है उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इन चुनावों में बूथ स्तर तक कार्यरत है भाजपा का एक पन्ना प्रमुख आज घर-घर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा चुका है।उन्होंने कहा कि भाजपा इन चुनावों में एकजुटता एवं दृढ़ निश्चय से चुनाव लड़ेगी और प्रत्येक नगर परिषद एवं नगर निकायों पर जीत का परचम लहराएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा आज से नहीं इन चुनावों को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रही है और जिस प्रकार से भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में कार्य किया है उससे जनता भली-भांति अवगत है।