नाहन में 30 पदों के लिए 6 अप्रैल को होगा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन

0
122

नाहन : जिला सिरमौर के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार अधिकारी (नाहन) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, M/S Sky Merchant International, पंथाघाटी (शिमला) द्वारा विभिन्न पदों को भरने के लिए 6 अप्रैल 2026 को एक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से मार्केटिंग मैनेजमेंट के तहत ‘ट्रेनिंग मैनेजर’ और ‘मैनेजमेंट ट्रेनी’ के कुल 30 पदों को भरा जाएगा। इस कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है, हालांकि ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन कर चुके युवा भी आवेदन के पात्र होंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश सरकार के संशोधित न्यूनतम मजदूरी अधिनियम (Minimum Wages Act) के अनुसार वेतन दिया जाएगा और साथ ही कंपनी की ओर से निशुल्क आवास (Free Accommodation) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आगामी 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, नाहन (सिरमौर) में पहुंचकर इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (12वीं/ग्रेजुएशन/पीजी), हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के मूल दस्तावेज व उनकी फोटोकॉपी लेकर निर्धारित समय पर पहुंचें।

कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए विभाग की ओर से कोई यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दूरभाष नंबर 9463634843 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here