मारकंडा नदी पर बन रहा शानदार खजूरना पुल अंतिम चरण में, भाजपा अध्यक्ष ने जताया केंद्र सरकार का आभार

0
58

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन से करीब 8 किलोमीटर दूरी पर नेशनल हाईवे कालाअम्ब- पाँवटा साहिब-देहरादून 07 पर  मारकण्डा नदी पर बनाए जा रहे खजूरना पुल का निर्माण  कार्य अंतिम चरण में है। करीब 180 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण कार्य पर केंद्र सरकार के सहयोग से करीब 32 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है।

नाहन के पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने निर्माण कार्य पर खर्च हो रहे बजट की स्वीकृति के लिए  प्रधानमंत्री और केंद्रीय भूतल एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का विशेष रूप से आभार जताया है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका कार्य साल 2021 में शुरू हुआ था और अब कुछ ही दिनों में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

राजीव बिंदल ने कहा कि मारकंडा नदी पर पूर्व की भाजपा सरकार के समय 9 पुल स्वीकृत हुए थे जिसमें यह पुल भी शामिल था इस पुल बनने के बाद NH की करीब 400 मीटर की दूरी भी कम हो जाएगी जुलाई 2026 तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here