पांवटा साहिब : उपमंडल पाँवटा साहिब के कोटड़ी ब्यास से गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हृदय विदारक घटना में 6 माह की गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हुई है।
मृतका के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी मे बताया कि महिला को पिछले कल से चेस्ट पेन हो रहा था धीरे-धीरे हालत बिगड़ने पर महिला को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब के वरिष्ठ चिकित्सक सुधि गुप्ता ने बताया कि महिला 6 माह की गर्भवती महिला को मृत अवस्था में लाया गया था और गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो चुकी थी। मौत के कारणों का सही पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। वहीं पूरे मामले की पाँवटा साहिब पुलिस जाँच कर रही है।


