नाहन: शहर में वाल्मीकि समाज के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है बुधवार को वाल्मीकि नगर के समीप महर्षि वाल्मीकि चौक का आज निर्माण कार्य शुरू हुआ। वाल्मीकि सभा से जुड़े लोगों द्वारा आज विधिवत पूजन के बाद बाल्मीकि चौक का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। पिछले कई सालों से लोग यहां वाल्मीकि चौक निर्माण की मांग कर रहे थे।
मीडिया से बात करते हुए वाल्मीकि सभा के वरिष्ठ सदस्य राकेश चौहान ने बताया कि विधायक अजय सोलंकी के प्रयासों से वाल्मीकि चौक का निर्माण कार्य शुरू हुआ है जिस पर शुरुआती चरण में करीब चार लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नाहन शहर के एंट्री पॉइंट पर ही इस चौक का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे शहर का सौंदर्यीकरण भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों द्वारा पिछले लंबे समय से यहां पर वाल्मीकि चौक बनाने की मांग की जा रही थी जो आखिरकार पूरी होती नजर आ रही है।


