विधायक ने पुलिसकर्मियों के आवासीय भवन का किया शिलान्यास, 10 करोड़ 60 लाख की लागत से होगा निर्माण

    0
    165

    नाहन 26 मई :  कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने नाहन पुलिस लाइन में आज 10 करोड़ 60 लागत से पुलिस कर्मियों के लिए बनने वाले आवासीय भवन का शिलान्यास किया।

     मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि महिला पुलिस थाना और सदर थाना नाहन के पुलिस कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा है और यहाँ बनने वाले 2 ब्लॉक पर 10 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों ब्लॉक में 13 – 13 आवासीय भवन की सुविधा पुलिस कर्मियों को उपलब्ध करवाई जाएगी और जल्द ही इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

    उन्होंने बजट उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि सरकार आर्थिक तंगी से जूझ रही है उसके बावजूद भी नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here