सेना के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा की नाहन में तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं रही मौजूद

    0
    186

    नाहन : ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना को मिली सफलता के बाद सेना के सम्मान में आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। रानी झांसी पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक पहुंची।

    मीडिया से बात करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा कन्याल ने बताया कि 22 मई को आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर कई महिलाओं का सिंदूर उजाड़ दिया था और प्रधानमंत्री ने उसी दिन कहा था कि आतंकवाद को दौड़ जवाब दिया जाएगा जिसे हमारे देश की सेनाओं ने कर दिखाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद को करारा जवाब देते हुई 7 मई को आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट किया ओरिजिन बहनों का सिंदूर आतंकियों ने उजाड़ा था उसका करारा जबाव दिया है।

    उन्होंने कहा कि सेवा के सम्मान में देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और महिलाएं भी भारतीय सेनन के सम्मान में तिरंगा यात्रा में शामिल हुई है उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह भी गौरान्वित करने वाली बात है कि ऑपरेशन सिंदूर को भी वीर नारियों द्वारा लीड किया गया था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here