भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश सरकार पर निशाना, प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की नही कोई चीज

    0
    260

     नाहन 27 मार्च : भाजपा युवा मोर्चा ने शिमला में भाजपा नेताओं को घेराव को निंदनीय बताते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

    भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के घेराव करने में लगे हुए हैं जो सीधे तौर पर दर्शाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव से कांग्रेस घबराई हुई है। भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आए दिन प्रदेश में हत्याएं हो रही है और लगातार आपराधिक मामले में घटित हो रहे हैं जिससे लगता है कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश के भीतर नजर नहीं आती है।

    भाजयुमो नेता ने कहा कि कांग्रेस युवाओं से किए गए रोजगार के वायदे को पूरा नहीं कर पाई है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और महिलाओं को प्रतिमाह 1500 देने का फायदा भी झूठा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटीयों को पूरा करने का इंतजार कर रही है।

    भाजपा युवा नेता ने यह भी कहा कि मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस नेत्री द्वारा की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here