भाजपा नेता ने सराहा केंद्रीय बजट, सरकार ने समाज के हर वर्ग का रखा ख्याल : विनय गुप्ता

    0
    323

    नाहन : हिमाचल में भाजपा नेता लगातार केंद्र सरकार द्वारा पेश की गए बजट की सराहना कर इसे जनहितैषी बजट बता रहे है। सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता जिला मुख्यालय नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट की जमकर तारीफ की।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि बजट देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने वाला है और देश को जिस तरीके से प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है उस दिशा में बजट कारगर साबित होगा। विनय गुप्ता ने कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला और गरीब कल्याण के साथ-साथ किसानों को मजबूती देने वाला है।

     उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 9 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर की तरफ बढ़ने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की बात भी बजट में कही गई है। उन्होंने  बताया कि एक अहम निर्णय लेते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर करने की भी घोषणा बजट में की गई है जो बेहद सराहनीय है।

    विनय गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 33% आरक्षण सुनिश्चित करना सरकार का  सराहनीय फैसला है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को अनुसंधान और नवाचार के लिए 50 साल तक ब्याज मुक्त ऋण देने के लिए 1 लाख करोड़ का कोष बनाने की भी घोषणा बजट में की गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here