सिरमौर जिला के ऊपरी इलाक़ों में बर्फबारी का दौर जारी, बर्फबारी शुरू होने से खिले किसानों बागवानों के चेहरे

    0
    276

    नाहन : सिरमौर जिला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का क्रम लगातार जारी है जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार  में आधा फीट से अधिक हिमपात दर्ज हो चुका है वही सिरमौर जिला के अधिक ऊंचाई वाले इलाके हरिपुरधार, नौहराधार,जुइनीधार में भी बर्फबारी रुक-रुक कर जा रही है।

    बर्फबारी के बाद चुर्धार घाटी में रह रही भेड़पाल को ने भी यहां से भारी बर्फबारी की आशंका को देखते हुए पलायन करना शुरू कर दिया है तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरीके से सैकड़ो भेड़ बकरियों को लेकर भेड़ पालक इन्हें लेकर चूड़धार घाटी से निकल रहे है। भेड़ पालक इस घाटी से दिसंबर माह में ही निकल जाते थे मगर इस बार बर्फबारी नहीं हुई थी तो भेड़ पालक की यहीं पर डेरा डाली हुए थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here