घुमंतू गुर्जरों के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी, घुमंतू गुर्जर ग्रामीणों के लिए बने मुसीबत

    0
    351

    नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन की ग्राम पंचायत पडदुनि में  घुमन्तु गुर्जरों से परेशान दर्जनों ग्रामीण वन विभाग व जिला प्रशासन  के खिलाफ धरने पर बैठे हुए है। गुस्साए ग्रामीणों ने आज विद्युत कार्यालय के बाहर ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका। आरोप है कि यहां विद्युत विभाग और वन विभाग की भूमि पर घुमंतू गुर्जरों ने कब्जा किया है मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वही यह गुर्जर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है।

    ग्रामीणों का धरना यहां 12 दिसम्बर से लगातार घुमंतू गुर्जरों के खिलाफ चला हुआ है। मीडिया से बात करते हुए स्थानीय पंचायत की प्रधान व उपप्रधान ने बताया कि घुमंतू गुर्जरों ने अब पंचायत में अपने स्थाई डेरे बना दिए हैं और यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। उन्होंने कहा कि गुर्जरों को परमिट किसी और जगह की जारी किए गए हैं और यहां वह अवैध तरीके से रह रहे हैं जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि घुमंतू गुर्जरों के यहां रहने से गांव में पशुओं के लिए चारे की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि गुर्जरों ने वन व विद्युत विभाग की भूमि पर कब्जा किया हुआ है उसके बावजूद कोई कार्रवाई उनके खिलाफ नहीं होती है।

    वही धरने पर बैठे लोगों के समर्थन में उतरे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि गुर्जरों द्वारा यहां पशुओं की तस्करी भी की जा रही है। साथ ही यहां संदिग्ध गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा रहा है जिससे लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि ग्रामीण कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं मगर कोई उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here