कोली समाज की नई कार्यकारिणी ने की पत्रकार वार्ता, कहा महिला उत्थान व नशा जागरूकता पर चलाया जाएगा अभियान

    0
    259

    नाहन : सिरमौर जिला में समाज के लोगों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने के लिए कोली समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी जागरूकता अभियान चलाएगा। कोली समाज के पदाधिकारी नाहन में आज नाहन में पत्रकारों से रूबरू हुए।

    नवनियुक्त कार्यकारिणी के महासचिव जीत सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कोली समाज द्वारा मुख्य रूप से अपने समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं को उठाया जाएगा। साथ ही नशे के खिलाफ भी विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

    उन्होंने कहा की नई कार्यकारिणी ने महिला उत्थान और गरीब तबके से जुड़े बच्चों के पढ़ाई संबंधी मुद्दे को भी गंभीरता से लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में समाज के भीतर कई कुरीतियां है। उस बारे में जागरूक करने के लिए कोली समाज की नई इकाई प्रयास करेगी और समाज को एक जुटता का संदेश दिया जाएगा।

    गौर हो पिछले कल राजगढ़ में कोली समाज के राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की देखरेख में जिला सिरमौर कोली समाज की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here