फैक्ट्री प्रदूषण के खिलाफ लोगों का धरना प्रदर्शन जारी, प्रदूषण से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग

    0
    289

    नाहन : विधानसभा क्षेत्र के धोलाकुआ में स्थित आयरन वाली फैक्ट्री के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी है। पिछले करीब एक सप्ताह से लोग यहां धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं आज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तय कार्यक्रम के मुताबिक फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के रोष  को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

    दरअसल यहां आयरन वाली फैक्ट्री द्वारा फैलाई जा रहे प्रदूषण से लोगों परेशान है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ सालों से यहां पर फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है और फैक्ट्री से निकलने वाले काले धुएं से एक तरफ जहां लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं उनके फसलें भी तबाह हो रही है। लोगों का यह कहना है कि यह फैक्ट्री पिछले कई सालों से चल रही है मगर पिछले तीन-चार सालों से यहां पर नियमों को तार पर रखकर काली तार जलाई जा रही है जिसे निकालने वाला काला धुआं लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। धरना स्थल पर कई ऐसे लोग पहुंचे जो इस फैक्ट्री के प्रदूषण के कारण गंभीर बीमारियों की चपेट में आए है।

    फैक्ट्री से निकलने वाले काले धुंए से यहां फसलों पर भी बुरा प्रभाव डाल दिया है। यहाँ पैदा होने वाली फसलों से जहां लोगों में बीमारियां पैदा हो गई है। वहीं पशु भी घास खाने से बीमार हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जो फसले यहां उत्पादित होती है उनको मार्केट में भी नहीं खरीदा जाता है। ऐसे में हर तरफ से यहां लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन की मनमानी के चलते वह यहां पर घुट-घुट कर जीने को मजबूर है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

    प्रदर्शन में शामिल समाजसेवी व आम आदमी पार्टी के नेता नाथूराम चौहान ने प्रशासन पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से यहां लगातार ग्रामीणों का धरना चल हुआ है। मगर पूरे मामले को प्रशासन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है जिससे लगता है कि फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन की आपस में मेलजोल है और यह सब प्रशासन की नाक तले हो रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here