शिलाई की हलाहं पंचायत प्रधान को भ्रष्टाचार मामले में संलिप्तता पर किया गया टर्मिनेट

    0
    339

    शिलाई : विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत हलाह की प्रधान सविता ठाकुर को भ्रष्टाचार मामले में टर्मिनेट किया गया है। उक्त महिला प्रधान पर पंचायत में हुए विभिन्न विकासात्मक कार्यों में लगभग 24 लाख रुपए का घोटाला उजागर हुआ था। जिस पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए प्रधान को अब बर्खास्त कर दिया है। 

    गौर हो कि हलाह पंचायत के अंदर लगभग 82 लाख से अधिक के विकासात्मक कार्य स्वीकृत हुए थे, जिनमे अधिकतर कार्य मनरेगा के अंतर्गत करवाए जा रहे थे। पंचायत द्वारा विकासात्मक कार्यों में लगभग सभी कार्यों की मेट्रियल पेमेंट निकाली गई थी। जिसमे मौका पर अधिकतर कार्य शुरू नहीं किए गए थे। स्थानीय लोगों  द्वारा शिकायत करने के बाद संबंधित विभाग ने मामले में जांच बिठाई थी। जिसमें यह पाया गया कि सरकारी खजाने से निकाली गई लाखो रुपए का मेट्रियल मौका पर पहुंचा ही नहीं है। 

    भ्रष्टाचार मामले में जांच पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने महिला प्रधान से पहले कारण बताओं नोटिस में पंचायत के अन्दर हुए लाखो रुपए घोटाले का स्पष्टीकरण मांगा था। जिसमे संबंधित प्रधान संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई है। इसलिए जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए प्रधान को टर्मिनेट कर दिया है। 

    जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला प्रधान को टर्मिनेट किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त महिला की पंचायत में करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यों में  भ्रष्टाचार की सलिप्तता पाई गई है। जिस पर जिला प्रशासन ने कड़ी करवाई करते हुए महिला प्रधान सविता ठाकुर को टर्मिनेट कर दिया है।   

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here