रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने किया डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगो के दांतों की जांच

    0
    246

    नाहन : समाज सेवी संस्था रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धोन में स्कूली बच्चों की जांच के लिए एक दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने अपने दांतों की जांच करवाई।

    रोटरी क्लब नाहन संगिनी लगातार स्कूली बच्चों के लिए मददगार साबित हो रही है और इसी कड़ी में धोन स्कूल में दांतों की जांच एवं उपचार सुविधा स्कूली बच्चों को क्लब द्वारा उपलब्ध करवाई गई।

    मीडिया से बात करते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष डॉ ममता जैन ने बताया कि इस शिविर के दौरान जहां स्कूली बच्चों के दांतों की जांच की गई वहीं कई बच्चो का मौके पर उपचार भी किया गया  साथ ही बच्चों को डेंटल किट मुहैया करवाई गई ।

    ममता जैन ने बताया  स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में दांतों की जांच की गई वही स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों को दांतों की सफाई बारे भी जागरूक किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here