आपदा राहत कोष में त्रिलोकपुर मंदिर ट्रस्ट ने 51 लाख और श्री रेणुका जी विकास बोर्ड ने दिए 11 लाख

    0
    264

    शिमला : श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर मंदिर ट्रस्ट सिरमौर की ओर से आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया गया।  इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी और उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा भी उपस्थित थे।

    श्री रेणुका जी विकास बोर्ड सिरमौर की ओर से आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन न चौहान और श्री रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी और उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here