सँगड़ाह BJP समर्थित पँचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

    0
    723

    नाहन : श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की BJP समर्थित  संगडाह ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ  समिति के बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास लाने की तैयारी कर ली है। आज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में 11 BDC सदस्यों द्वारा साइन किए गए प्रस्ताव पत्र को जिला पंचायत अधिकारी को सौंपा गया।

      संगडाह ब्लॉक समिति में कुल 17 बीडीसी सदस्य हैं।  कांग्रेस का दावा है कि अब 17 में से 11 सदस्य कांग्रेस के पक्ष में है और इन सभी सदस्यों ने बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर अविश्वास जताकर इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।

    मीडिया से बात करते हुए रेणुका कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान ने बताया कि भाजपा ने सत्ता बल का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस समर्थित सदस्यों की किडनैपिंग की थी और कांग्रेस अपनी पंचायत समिति नहीं बना पाई थी।

     इस बारे में जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि नियमों के मुताबिक 15 दिन के भीतर पंचायत समिति की एक बैठक बुलाई जाएगी जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here