हर्षवर्धन चौहान 9 मार्च को करेंगे पांवटा साहिब होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ

    0
    320

    नाहन : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 9 मार्च को पांवटा साहिब में आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय होली मेले का शुभारंभ करेंगे। वह प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 9 मार्च को 11.30  बजे नाहन स्थित बालासुन्दरी गौसदन में किसान जागरूकता शिविर के मुख्य अतिथि होंगे।

    हर्षवर्धन चौहान 10 मार्च को प्रातः 11 बजे राजकीय डिग्री महाविद्यालय भराली-अंजभोज के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वह पांवटा साहिब विश्राम गृह में उपलब्ध रहेंगे और वहीं पर रात्रि ठहराव होगा।

    उद्योग मंत्री के साथ उनके प्रवास के दौरान जिला व खंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here