ऊना में भाजपा की तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी हुए शामिल

    0
    241

    ऊना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा के राज्य सह प्रभारी संजय टंडन ने ऊना पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी एल संतोष का स्वागत किया। बाद में भाजपा नेताओं ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी में भाग लिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी में सैकड़ो बच्चों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को आम जनता से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और हम देख सकते हैं कि आगामी 15 अगस्त को मनाने के लिए लोग कैसे उत्साहित हो रहे हैं। हर घर तिरंगे ने आम जनता में मातृभूमि के लिए एकता और प्रेम की भावना का संचार किया है। 

    संजय टंडन ने कहा कि हमीरपुर संसद की आईटी और सोशल मीडिया टीम के साथ भी  बैठक हुई और यह काफी उपयोगी रही। सोशल मीडिया पर हर घर तिरंगा अभियान भी ट्रोल हो रहा है। इससे पता चलता है कि किस तरह से युवा भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here