शोक व्यक्त करने नाहन पहुंचे CM, रिटायर्ड मेजर जनरल के पुत्र थे प्रबल कौशिक

    0
    220

    नाहन :  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री प्रतिभा कौशिक के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। दरअसल बीते कल प्रतिभा कौशिक के पोते का  निधन हुआ है पिछले करीब 1 माह से वह चंडीगढ़ फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन थे। प्रतिभा कौशिक के पोते प्रबल कोशिक हिमाचल प्रदेश राज्य निजी विनियामक आयोग के चेयरमैन रिटायर्ड मेजर जनरल अतुल कौशिक के पुत्र थे।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ उनकी पत्नी साधना ठाकुर ,राज्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष भाजपा विनय गुप्ता सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here