डॉ. राजीव बिन्दल की नई वेबसाइट rajeevbindalhp.in का नाहन में हुआ शुभारंभ

0
27

 नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल की वैबसाईट का आज जिला भाजपा कार्यालय नाहन में शुभारम्भ हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. बिन्दल ने भाजपा सोशल मीडिया, आईटी और अन्य भाजपा पदाधिकारियों के समक्ष rajeevbindalhp.in वैबसाईट को लॉन्च (शुभारम्भ )किया।

   डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि इस वैबसाईट मेें उनके सामाजिक और राजनैतिक जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल करने का प्रयास किया गया है। डा. बिन्दल ने कहा कि यद्यपि यह एक नई वैबसाईट है, किन्तु इससे पहले भी वर्ष 2008-2009 से उनकी वैबसाईट चल रही थी जिसे अब नई टैक्नोलॉजी और आवश्यकता के अनुरूप अपडेट करके शुरू किया जा रहा है।

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान युग सूचना प्रौद्योगिकी का युग है और डिजिटल मीडिया जनसम्पर्क का सबसे सरल और तीव्र माध्यम है। डिजिटल मीडिया में भी सोशल मीडिया सबसे प्रचलित और आसान माध्यम है। हमारा यह भी दायित्व है कि हमें आम जन तक सही और तथ्यपरक सूचना पहुंचाएँ।  ऐसी कोई भी सूचना अथवा जानकारी जिससे समाज, राष्ट्र और सामाजिक प्रतिष्ठा वाले व्यक्ति को हानि पहुंचती है उसको प्रसारित करने से बचना चाहिए।

 डा. बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य, जिला और मंडल स्तर पर सोशल मीडिया और आईटी की बेहतरीन टीमें कार्य कर रही हैं और संगठन की विभिन्न गतिविधियों को जन जन तक पहुँचाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here