सीटू ने सिरमौर में मनाया ब्लैक डे, चार लेबर कोड को बताया मजदूर विरोधी काला कानून

0
81

नाहन : केंद्र सरकार की ओर से लाए गए चार नए लेबर कोड (श्रम संहिताओं) के खिलाफ सिरमौर जिले में मजदूरों में रोष देखने को मिला। सीटू के बैनर तले मजदूरों ने चार लेबर कोड के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

मजदूरों ने इस दिन को ब्लैक डे (काला दिवस) के रूप में मनाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार ने की, जबकि उपाध्यक्ष लेखराज, महासचिव बंसी लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ये मजदूर विरोधी कानून वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here