नाहन : सिरमौर जिले के गत्ताधार क्षेत्र की एक 25 वर्षीय विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, सांगना गांव की निवासी मनीषा की ददाहू में अपने ससुराल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिवार के अनुसार, मनीषा की शादी लगभग दो वर्ष पहले ददाहू के बेडोलिया निवासी मनीष नामक युवक से हुई थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी उम्र अभी करीब 5 से 6 महीने बताई जा रही है।
मनीषा के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


