सड़क सुविधा से जुड़ा कोटड़ी गाँव, विधायक अजय सोलंकी की मौजूदगी में कोटडी गांव पहुंची HRTC बस

0
82

नाहन :  जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते कोटडी गांव के लिए जुड्डा के जौहड़ से लिंक रोड बनकर तैयार हो गया है।  विधायक अजय सोलंकी की मौजूदगी में HRTC की बस को गांव तक पहुंचा कर सड़क का ट्रायल लिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 8 मार्च को नाहन दौरे के दौरान विधिवत्त उद्घाटन करेंगे।

इस मौके पर विधायक का जो सोलंकी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कोटडी गांव के लोगों की पिछले लंबे समय से सड़क की मांग चली आ रही थी। गांव को रोड कनेक्टिविटी से जोड़ने के मकसद से पिछले कुछ समय से इस सड़क का निर्माण कार्य चल हुआ था जो अब पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर पहले चरण में 2 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है और जल्द ही दूसरे चरण के कार्य को भी आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को मुख्यमंत्री अपने नाहन दौरे के दौरान इस सड़क का उद्घाटन करेंगे। लंबे समय से मुख्यालय के पास होने के बावजूद सड़क कनेक्टिविटी से वंचित रहे इस गांव के लिए यह सड़क बड़ी सौगात मानी जा रही है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को सड़क सुविधा मिलने पर शुभकामनाएं दी।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि 8 मार्च को राज्य स्तरीय महिला दिवस जिला मुख्यालय नाहन में मनाया जा रहा है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। नाहन दौरे के दौरान क्षेत्र को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कांसी वाला, जाबलबाग और बनोग सड़क का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिस पर करीब 12.5 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here