बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के कपाट चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को दिन भर रहेंगे बंद  

0
45

नाहन : 3 मार्च दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण के कारण महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर कपाट दिन भर के लिए बन्द रहेंगे। चंद्र ग्रहण के कारण इस अवधि के दौरान श्रद्धालु महामाया दर्शन व पूजा अर्चना नहीं कर सकेंगे। मन्दिर ट्रस्ट के सहायक आयुक्त एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि प्रातः 6:20 से लेकर सांय 6: 47 बजे तक बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर कपाट बंद रहंगे। यानी करीब 12 घंटे तक श्रद्धालु माता के दर्शन नहीं कर पाएंगे। शाम को ग्रहण मोक्ष (समाप्ति) के बाद ही मंदिर को दोबारा खोला जाएगा। 

एसडीएम ने बताया कि ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे विधि-विधान से मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा। गंगाजल से स्नान, तर्पण और विशेष पूजा के बाद ही आम श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।  श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे 3 मार्च को मंदिर आने से पहले समयसारिणी का ध्यान अवश्य रखें, ताकि उन्हें दर्शन के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े या निराश होकर लौटना न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here