नाहन चौगान मैदान में पीजी कॉलेज की 54वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन, एसपी सिरमौर ने की शिरकत 

0
52

नाहन, 27 फरवरी। डॉ यशवन्तसिंह परमार राजकीय पीजी महाविद्यालय नाहन की 54वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का भव्य आयोजन चौगान मैदान में  किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक सिरमौर श्री निश्चिन्त सिंह नेगी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि श्री राजीव उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बैज पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की संयोजक एवं आयोजन सचिव प्रो. भारती रहीं। मंच संचालन डॉ. रविकांत एवं डॉ. सलोनी सूद द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।

इस अवसर पर परेड कमांडर अभिषेक चौहान, परेड फ्लैग होल्डर अंकित एनसीसी कमांडर विशाल और निधि, एनएसएस कमांडर साक्षी शर्मा, आर एंड आर कमांडर स्वेता, बीसीए कमांडर नंदनी, हॉस्टल कमांडर निहारिका, बीवाक कमांडर सपना, इको  एंड रेड रिब्बन कमांडर वेदिका, रोड सेफ्टी क्लब कमांडर निखिल रहे। मार्च पास्ट को एनसीसी ए. एन.ओ. डॉ पंकज मेम ने निर्देशित किया।

अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक निश्चिन्त सिंह नेगी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम हैं, बल्कि यह युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सशक्त साधन भी हैं। उन्होंने “नशा मुक्त हिमाचल” के संदेश को दोहराते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

400 मीटर (महिला वर्ग) में प्रीति प्रथम, पायल द्वितीय व सत्या तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर (पुरुष वर्ग) में नितिन प्रथम, प्रियंदर द्वितीय व अंकित चौहान तृतीय रहे।

100 मीटर (महिला वर्ग) में हेमलता प्रथम, निहारिका ठाकुर द्वितीय व कशिश तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर (पुरुष वर्ग) में समीर प्रथम, मोहित द्वितीय व नितिन तृतीय रहे।

200 मीटर (महिला वर्ग) में हेमलता प्रथम, प्रीति द्वितीय व पायल तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में नितिन प्रथम, मोहित द्वितीय व वैभव तृतीय रहे।

800 मीटर (महिला वर्ग) में प्रीति प्रथम, अंजली द्वितीय व हेमलता तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर (पुरुष वर्ग) में विनय प्रथम, प्रियंदर द्वितीय व वैभव तृतीय रहे।

1500 मीटर (महिला वर्ग) में प्रीति प्रथम, अंजना द्वितीय व सत्या तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर (पुरुष वर्ग) में प्रियंदर राणा प्रथम, अंकित द्वितीय व साहिल तृतीय रहे।

रिले रेस (महिला वर्ग) में पायल टीम प्रथम, निधि टीम द्वितीय व मनीषा टीम तृतीय स्थान पर रही। रिले रेस (पुरुष वर्ग) में नितिन टीम प्रथम, मोहित टीम द्वितीय व नवनीत टीम तृतीय स्थान पर रही।

शॉट पुट (महिला वर्ग) में हेमलता प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय व तराना तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में विवेक ठाकुर प्रथम, नितेश द्वितीय व साहिल नेगी तृतीय रहे।

डिस्कस थ्रो (महिला वर्ग) में कृतिका प्रथम, कशिश द्वितीय व तराना तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में दृज रामोल प्रथम, दिशांत तोमर द्वितीय व नितेश तृतीय रहे।

हाई जंप (महिला वर्ग) में हेमलता प्रथम, मनीषा द्वितीय व रेशमा तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में करण प्रथम, विवेक द्वितीय व दिशांत तृतीय रहे।

लांग जंप (महिला वर्ग) में हेमलता प्रथम, निहारिका ठाकुर द्वितीय व प्रीति तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में विवेक ठाकुर प्रथम, मोहित द्वितीय व वैभव तृतीय रहे।

इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला वर्ग) हेमलता तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष वर्ग) विवेक ठाकुर को घोषित किया गया। विजेताओं को मुख्यातिथि, प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

अंत में आयोजन सचिव प्रो. भारती ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्य, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। 54वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट ने महाविद्यालय में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की परंपरा को और अधिक सुदृढ़ किया। इस अवसर पर डॉ देवराज शर्मा, डॉ विवेक नेगी, अधीक्षक सुरेश शर्मा, प्रो धनवंती सहित महाविद्यालय का समस्त उपस्थित रहें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here