नाहन : बनकला पंचायत के ग्राम रखनी से जागरण कलाकार राहुल शर्मा का 24 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया। राहुल क्षेत्र की जागरण पार्टियों में एक कुशल ढोलक वादक के रूप में पहचाने जाते थे और अपनी कला के माध्यम से समाज में अपनी विशेष जगह बना चुके थे।
जानकारी के अनुसार, राहुल शर्मा बीते दिन विक्रम बाग के डाडुवाला क्षेत्र में अचेत पाए गए थे। सूचना मिलते ही उन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से तुरंत डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालंकि राहुल की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहुल की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र के लोग राहुल को श्र्द्धांजलि अर्पित कर रहे है।


