नाहन में उलझे युवा कांग्रेस और पुलिस के कर्मचारी, RDG को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कर रही थी प्रदर्शन

0
75

नाहन :  सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज प्रदेश की RDG बंद करने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अगुवाई में प्रदर्शन किया इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी आपस में उलझ पड़े।

 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बड़ा चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि RDG को बंद करना हिमाचल के साथ सीधे तौर पर भेदभाव है और इस ग्रांट के नाम मिलने से हिमाचल प्रदेश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से भी बड़ा नुकसान हुआ है और अतिरिक्त बजट की मांग प्रदेश की तरफ से की जा रही थी मगर केंद्र द्वारा इस ग्रांट को भी रोका गया।

उन्होंने कहा कि यह ग्रांट हिमाचल प्रदेश का हक है जो प्रदेश को मिलना चाहिए उन्होंने कहा यदि इसे बहाल नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में लगातार इसका विरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here