नाहन : शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में खेल खेलो नशा छोड़ो थीम के साथ चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान यहां महिलाओं द्वारा लगाई गए पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों ज स्टाल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। यहां बाहरी राज्यों से यहाँ पहुँचे रहे खिलाड़ी और स्थानीय लोग पहाड़ी व्यंजनों का खूब लुत्फ को उठा रहे है।
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला सुमन राणा ने बताया कि वह पिछले तीन-चार सालों से इस प्रतियोगिता के दौरान यहां पहाड़ी व्यंजनों का स्टाल महिलाओं के साथ मिलकर लगाती है जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होती है। उन्होंने बताया कि इस स्टाल में विभिन्न प्रकार के पहाड़ी व्यंजन परोसे जाते हैं जिसका लोग खूब आनंद उठाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा यहां पर सिड्डू, पटांडे,असकली,खीर आदि व्यंजन बनाए जा रहे है।
गिरिपार क्षेत्र के गुंडाह की महिला प्रीति द्वारा यहां पर पहाड़ी व्यंजन मुड़े का स्टॉल लगाया गया है प्रीति ने बताया कि पहली बार उन्होंने यहां पर मुड़े का स्टॉल लगाया है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर मुड़े को पसंद किया जाता है और इसी विचार के साथ उन्होंने यहां पर स्टाल लगाने का विचार किया।
स्टॉल पर पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ लेने पहुंची महिला आराधना राणा ने बताया कि महिलाओं द्वारा बहुत अच्छे पहाड़ी व्यंजन यहां तैयार की गई है जो खाने के लिए भी बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है।
प्रतियोगिता के आयोजक ओपी ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष यहां महिलाओं को स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया जाता है जिससे एक तरफ जहां सिरमौरी पहाड़ी व्यंजनों को पहचान मिल रही है वहीं महिलाओं की भी अच्छी आमदनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी यहां पर पहुंच रहे हैं जो पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे है साथ ही स्थानीय लोगो को स्वादिष्ट व्यंजन मिल रहे है।


