शिवरात्रि को लेकर ऐतिहासिक शहर नाहन में निकली शिव बारात,  नव शिव युवा मंडल द्वारा होता है आयोजन।

0
169

नाहन : महा शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर देवभूमि हिमाचल प्रदेश में माहौल भक्तिमय में है । ऐतिहासिक शहर नाहन में आज शिव की बारात निकाली गई  जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल से शिव बारात की शुरुआत हुई जिसने पूरे शहर की परिक्रमा की इस दौरान भगवान शंकर के जय कारों से पूरा शहर गूंज उठा जिसके बाद पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया । लोग भारी तादाद में शिव की बारात को देखने के लिए उमड़े। इस दौरान पहाड़ी वाद्य यंत्र भी लोगो के आकर्षण का केंद्र रहे।

विधायक अजय सोलंकी ने महाशिवरात्रि पर्व की सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि लोगों को बेसब्री से इस पर्व का इंतजार रहता है और बड़ी श्रद्धा भाव के साथ लोग यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचते है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक शिव मंदिर  रानीताल और मंदिर परिसर के सौंदर्य करण को लेकर एक कार्य योजना तैयार की गई है जिसे जल्द धरातल पर उतर जाएगा।

शिव मंदिर के पुजारी काकू राम शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि का विशेष महत्व रहता है और हर वर्ष ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल में धूमधाम के साथ शिवरात्रि मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है शिव मंदिर रानीताल भगवान शिव की बारात निकाली जा रही है मुझे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है उन्होंने यह भी बताया कि 14 फरवरी को विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा वहीं 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन विशेष पूजा अर्चना की जाएंगी।

इससे पूर्व विधायक अजय सोलंकी ने यहां रानीताल मंदिर परिसर में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का भी लोकार्पण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here