‘खेल खेलो, नशा छोड़ो’ थीम के साथ सिरमौर क्रिकेट कप 2026 का शुभारंभ, विधायक अजय सोलंकी ने किया शुभारंभ

0
218

नाहन : ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज 11 दिवसीय सिरमौर क्रिकेट कप 2026 का शुभारम्भ हुआ । प्रतियोगिता का उद्घाटन नाहन से कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई तथा सभी से इस संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की।

विधायक अजय सोलंकी ने आयोजक संस्था सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश देना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां नशे के उन्मूलन के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं सामाजिक संस्थाएं भी इस मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है और नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं। विधायक ने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमें बेहतर खेल भावना का प्रदर्शन करने के साथ-साथ समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने में भी योगदान देंगी।

इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों सहित कुल 9 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिससे आयोजन का स्तर और भी व्यापक हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here