पांवटा साहिब में पुलिस ने 2.57 ग्राम चिट्टे के साथ एक को किया गिरफ्तार

0
229

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।  इसी कड़ी में पुलिस थाना पांवटा साहिब ने एक व्यक्ति को 2.57 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार किया है।  

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09.02.2026 को पांवटा साहिब में तैनात डिटेक्शन टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यमुनापुल गोविन्दघाट बैरियर के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.57 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान  नुर अहमद पुत्र बशीर अहमद, निवासी मकान नंबर 54, वार्ड नंबर 9, देवी नगर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।  आरोपी के खिलाफ पांवटा साहिब पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here