नाहन के ढाबों मोहल्ला में पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

0
377

नाहन : ऐतिहासिक शहर नाहन के ढाबों मोहल्ला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना के साथ पूजा अर्चना के बाद विशेष भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

स्थानीय  निवासी संजीव मित्तल ने बताया कि हर वर्ष यहां स्थानीय लोगों के सहयोग से बंसत पंचमी पर भंडारे का आयोजन किया जाता है मगर इस बार खराब मौसम के चलते बसंत पंचमी पर भंडारे का आयोजन नहीं हो पाया था जिसे आज के दिन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

उन्होंने कहा कि समूचे नाहन क्षेत्र की सुख समृद्धि बनी रहे और लोगों में आपसी भाईचारा बना रहे इसी कामना के साथ हर वर्ष की आयोजन स्थानीय लोगों द्वारा किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here