MC नाहन के सदन ने IT पार्क को जगह देने को लेकर दी मंजूरी, हजारों युवाओं को घर द्वार पर मिलेगा रोजगार

0
355

नाहन :  पिछले लंबे समय से नाहन शहर में आईटी पार्क खोलने को लेकर चल रही जद्दोजहद के बीच नगर परिषद के सदन ने आईटी पार्क के लिए जगह देने को मंजूरी दे दी है। नाहन में आज पार्षद विक्रम वर्मा मीडिया से बात कर रहे थे

विक्रम वर्मा ने कहा कि वह पिछले दो-तीन वर्षों से नाहन शहर में आईटी पार्क खोलने को लेकर प्रयास कर रहे थे। मामले को लेकर उनकी सूचना एवं प्रसारण मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय से पिछले दो-तीन सालों से पत्राचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि उनके बताए गए मापदंडों के मुताबिक एक रिपोर्ट तैयार की है जिसको हाल ही में नगर परिषद के सदन में रखा गया था और सदन ने आईटी पार्क के लिए जगह देने को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही वह केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात करेंगे और यह रिपोर्ट उनके समक्ष रखेंगे। ताकि इस कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के पढ़े-लिखे युवाओं को यहां पर रोजगार उपलब्ध न होने के चलते उन्हें अन्य शहरों में जाकर नौकरी करनी पड़ रही है ऐसे में यदि यहां आईटी पार्क को मंजूरी मिलती है तो आने वाले समय में यह बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का भी एक बहुत बड़ा जरिया बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here