नाहन में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक आयोजित, सरकार पर लगाए समाज की अनदेखी के आरोप

0
314

नाहन : हिमाचल भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आरोप लगाया है कि एक तरफ जाकर केंद्र सरकार ओबीसी समाज से जुड़े लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई रही है कोई दूसरी तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस समाज से जुड़े हितों को लेकर गंभीर नहीं है नाहन में आज भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक आयोजित हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

 मीडिया से बात करते हुए हिमाचल ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव पवन चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है और कई कल्याणकारी योजनाएं समाज के हित में चलाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार समाज की अनदेखी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार के भीतर सरकार के मंत्रियों में कोई तालमेल नहीं है और समाज का हर वर्ग इस सरकार से तंग आ चुका है।

पवन चौधरी ने यह भी कहा कि आने वाले समय में पंचायतीराज और विधानसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा की हिमाचल प्रदेश के भीतर अहम भूमिका रहने वाली है उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा OBC बाहुल क्षेत्रों में हर बूथ पर 10 नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है वही ऐसे स्थान  जहां ओबीसी समाज की कम संख्या है वहां 5 नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here