शिलाई में 137 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

0
474

शिलाई में पुलिस ने एक युवक को 137 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है जिसमे आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  जानकारी के अनुसार 

पुलिस थाना शिलाई की टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड शिलाई में मौजूद थी, तभी गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि बाज़ार शिलाई–रोनहाट रोड पर स्थित तोमर भोजनालय के पास भीन्दर सिंह, पुत्र सोभा राम, निवासी गांव पन्दोग, डाकघर काण्डो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, चरस बेचने का धंधा करता है और वर्तमान में भी उसके पास चरस मौजूद है। 

सूचना पर  पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध भीन्दर सिंह को मौके पर काबू किया तथा उसके हाथ में पकड़े बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 137 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी भीन्दर सिंह को गिरफ्तार कर माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड की मांग की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह चरस कहां से लाया था और इस अवैध काम में इसके अन्य कौन-कौन से साथी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here