कमरऊ तथा शिलाई में 09 व 10 दिसंबर को कैम्पस इंटरव्यू होंगे

0
308

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज औरो स्पीनिंग मिल्स (जोकि वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमटिड़ बद्दी जिला सोलन की इकाई है) द्वारा प्रोडक्शन में अप्रेंटिज के 200 पदों को भरने के लिए जिला सिरमौर के उप-रोजगार कार्यालय, कमरऊ में 09 दिसंबर  तथा शिलाई में 10 दिसंबर, 2025 को कैम्पस इंटरव्यु आयोजित किए जाएगें। 

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की आयु 18  वर्ष   से 30 वर्ष   तथा शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं रखी गई है। न्यूनतम वेतन 12,750 तथा आवास, बोनस व वैधानिक लाभ भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में आवश्यक दस्तावेज जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा 2 पास पोर्ट साइज फोटो सहित उपरोक्त रोजगार कार्यालयों में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 8894723016 तथा 8894723225 पर भी संपर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here