पच्छाद पुलिस ने बिना नंबर की कार से बरामद किया 6.56 ग्राम चिट्टा, दो गिरफ्तार

0
396

नाहन : नशा तस्करी के विरुद्ध पच्छाद पुलिस की टीम ने बिना नंबर की कार से चिट्टा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने यह कार्रवाई उस समय की जब पुलिस टीम इलाके में सुराग-बुरारी के लिए नैनाटिक्कर, डिलमन और देवथल क्षेत्र की ओर गश्त पर थी।

जानकारी के अनुसार जब टीम डिलमन पहुंची, तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ओच्छघाट (सोलन) की और से देवथल की और एक सफेद रंग की अल्टो कार बिना नंबर आ रही है, जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं और वे चिट्टा/हेरोइन की खरीद-फरोख्त में सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत रणनीति बनाकर नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रोक लिया। कार में बैठे दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनकी पहचान चालक सीट पर बैठे साहिल मेहता पुत्र देवेंद्र मेहता निवासी गांव बाहली, डाकघर भुहट्टी, तहसील कुमारसैन जिला शिमला और अगली सीट पर बैठे राजू चौहान पुत्र सत्या प्रकाश निवासी गांव शथला, डाकघर बीरगढ़, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कार के डैशबोर्ड में बनी एक पुड़िया से डलीनुमा हल्का भूरा-सफेद पदार्थ 6.56 ग्राम बरामद किया, जिसे जांच में चिट्टा/हेरोइन पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here