नाहन में त्रिदेव प्रतिमा का अनावरण, पक्का टैंक शिव मंदिर परिसर में स्थापित की गई प्रतिमा

0
516

नाहन :  ऐतिहासिक शहर नाहन के पक्का टैंक परिसर में स्थित शिव मंदिर परिसर में आज (त्रिदेव)भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा का अनावरण कालीस्थान मंदिर के राजगुरु महंत किशोरीनाथ द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए प्राचीन शिव मंदिर जीर्णोद्धार समिति के वरिष्ठ सदस्य अरुण साथी ने बताया कि शिव मंदिर परिसर में शहर के लोगों के सहयोग से त्रिमूर्ति की स्थापना की गई है इससे पहले यहां सराय मौजूद थी जो बेहद जर्जर हालत में थी जिसके बाद प्राचीन शिव मंदिर जीर्णोद्धार समिति ने इस स्थल को विकसित करने का जिम्मा उठाया।

उन्होंने कहा कि विगत कई दशकों से यह स्थल लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है और यहां त्रिमूर्ति की स्थापना होने से इस स्थल का और धार्मिक को महत्व बढ़ गया है उन्होंने कहा कि इससे पहले क्षेत्र में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां त्रिमूर्ति की स्थापना की गई हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here