राजस्व मंत्री के बयान पर विनय गुप्ता का तीखा पलटवार, मानसिक संतुलन खो चुके है जगत सिंह नेगी

0
371

नाहन 12 नवंबर : हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अभद्र टिप्पणियाँ की है। विनय गुप्ता ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को अपने पद की गरिमा के अनुरूप शब्दों का उपयोग करना चाहिए और जिस तरह से उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर के बारे में अभद्र टिप्पणियां की है उससे न केवल कैबिनेट मंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंची है अपितु ऐसा लगता है कि जगत सिंह नेगी का मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ चुका है।

 उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र किन्नर के लोग मृदु भाषी और शालीनता के लिए अपनी अलग पहचान बनाए रखते हैं परंतु जगत सिंह नेगी ने जनजातीय क्षेत्र की संस्कृति और सदाचार को भी तार-तार किया है । उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री कांग्रेस पार्टी के झूठ बोलने की परिपाटी को आगे बढ़ते हुए कोरा झूठ बोल रहे हैं और यदि जयराम ठाकुर ने आपदाग्रस्त पीड़ितों के हितों के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का हिसाब मांगा है तो उससे यही साबित होता है कि जयराम ठाकुर को पीड़ित समाज की चिंता है और विपक्ष का नेता होने के नाते  उन्होंने अपना दायित्व निभाया है । 

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने  सरकार द्वारा की गई झूठी घोषणाओं का खुलासा करके पीड़ित समाज के बारे में सरकार द्वारा अपनाए जा रहे संवेदनहीन रवैया को उजागर  किया है विनय गुप्ता ने कहा  कि पूरा प्रदेश जानता है कि कांग्रेस सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को उनके खस्ताहाल पर छोड़ा गया है और अभी तक जिस प्रकार से लोगों के पुनर्वास के लिए कार्य किए जाने चाहिए थे धरातल पर अभी तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है । ऐसे में राजस्व मंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर पर अभद्र टिप्पणी करने की बजाय जनता के सामने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री और राहत राशि का ब्यौरा देना चाहिए परंतु राजस्व मंत्री अपने मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण लोगों का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं।  विनय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस निकम्मी सरकार के मंसूबों को भली-भांति समझ चुकी है और इस सरकार ने अगले कई दशकों के लिए कांग्रेस पार्टी का भट्टा बिठा दिया है जिसका खामियाजा निकम्मी सरकार को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here